कौशाम्बी: एस एन कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न,छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग,विजेताओं किया गया सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के एस. एन. कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस आयोजन के अन्तिम दिन की प्रतियोगिता बुधवार को सकुशल सम्पन्न हुई। बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आतोजित कार्यक्रम में छात्र- छालाओ बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इस दौरान क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता विशेष आकर्षक रही।
समापन के दिन कबड्डी में रेडहाउस की टीम ने जीत हासिल की, टीम के कप्तान बालकृष्ण यादव रहे। उपविजेता टीम (ग्रीन हाउस) का नेतृत्व अल्फाज ने किया। बच्चों ने खेलभावना और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दौड़-प्रतियोगिता एवं खो-खो -खो प्रतियोगिता में शिवांश, अर्पित अरहम सिद्दीकी सहित कई प्रतिभागियों ने जीत दर्ज की। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड एवं सार्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर इनायत अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है,ऐसे आयोजन लगातार होते रहें चाहिए, उन्होंने प्रतियोगी बच्चों को कहा कि वह अगली बार और अधिक मेहनत करे और kh के m अच्छा प्रदर्शन करे, जिससे उनका,उनके परिजनों का और विद्यालय का भी नाम रोशन हो।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इनायत अहमद, मैंनेजर नौशाद अहमद, प्रधानाचार्य आयशा सिद्दीकी, एच.ओ.डी. राजवीर रामराजपूत,फैजान रिजवी एवं आशीष, शोएब, योगेन्द्र, रोशनी, ज्योति, बुतुल, सुहाना प्रीती, जोमा, मुस्कान, समूरीन ,सभी टीचर्स सहित कई अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








