माय छोटा स्कूल एवं मदर्स कॉन्वेंट स्कूल सिराथू में भव्य एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम हुआ आयोजित,बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

कौशाम्बी: माय छोटा स्कूल एवं मदर्स कॉन्वेंट स्कूल सिराथू में भव्य एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम हुआ आयोजित,बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सिराथू कस्बा के सैनी रोड स्थित माय छोटा स्कूल एवं मदर्स कॉन्वेंट स्कूल मे शनिवार को एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट आर्यन यादव और विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अनूप कुमार यादव व डायरेक्टर कुसुम यादव के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद पुष्पेंद्र सरोज का जोरदार स्वागत किया गया।

एनुअल फंक्शन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोकगीत, डांडिया नृत्य और देशभक्ति नाटक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, जल संरक्षण और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी और समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि इनसे बच्चों की प्रतिभा निखरती है,आत्मविश्वास बढ़ता है और सामाजिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव सिराथू तहसील के महामंत्री राम करण यादव, चौधरी करण सिंह एडवोकेट, श्वेता गौड़, रमेश कुमार मिश्रा, विभा यादव, ताज उद्दीन, भीम सिंह यादव, गौरव यादव एवं विद्यालय के अध्यापक निशा, संध्या, शिमरन, अनामिका, फातिमा, सहित अध्यापक और बच्चों के अभिभावक सहित तमाम क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor