कौशाम्बी: भाजपा जिलाध्यक्ष व सीडीओ ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का डमी चेक किया वितरित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने डायट मैदान में आयोजित होली के शुभ अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों-सुनीला, संगीता, रेखा, साधना, रामसखी, फूलकली, ज्ञानमती, पूनम, शान्ति, सविता, आशा, शरिफुन निशा, रहमतुन निशा, उर्मिला, नसीमा बानों, सगीरून निशा, उर्मिला देवी, राजरानी व सुषमा देवी को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का डमी चेक प्रदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली व दीपावली त्यौहार पर गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी प्रदान किए जाने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना व उज्ज्वला योजना आदि महिलापरक योजनाएं संचालित कर माताओं/बहनों का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि भारत, विकसित तभी होगा, जब महिलाएं/बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में होली के शुभ अवसर पर रूपये 150 करोड़ धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना के परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनरशि खातों में हस्तान्तरित किया गया। इसका सजीव प्रसारण डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व अध्यक्ष को-आपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








