कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,दो दिवसीय सरस महोत्सव का किया शुभारम्भ,समूह की महिलाओं के साथ खेली होली,सपा और कांग्रेस पर बोला हमला,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए,डिप्टी सीएम ने फीता काटकर कार्यकम का उद्घाटन किया।डिप्टी सीएम ने समूह की महिलाओं के साथ होली भी खेली।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की बात कही है,इसके लिए उन्होंने इस बार 6 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है,वही हमने प्रदेश में इस बार 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य रखा है।
कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है,डिप्टी सीएम बोले लगता था कि 2027 में समाजवादी पार्टी की साइकिल चल पड़ेगी, लेकिन इसके पहले ही सपा की साइकिल बिहार में ही पंचर हो गई,कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में और सपा प्रदेश में अगले 2047 तक सत्ता में आने वाली नहीं है।








