कौशाम्बी: आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व:अविनाश पाण्डेय,
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि देश में भाजपा नफरत फैला रही है ऐसे हम सभी इस मौके देश को यह एकजुट होने का संदेश जाता है और देश में सद्भाव लाता है। यह प्रेम और खुशियाँ फैलाता है। यह वह दिन है जब लोग अपने जीवन की सभी कठिनाइयों को भूलकर मन को तरोताज़ा करते हैं। यह सौहार्द और आपसी भाईचारा को मजबूत करता है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों को मानने वाली पार्टी है, हम सभी ऐसे पर्वो के माध्यम से हम देश की जनता को संदेश देते हैं कि देश सबकी एकजुटता से महान बनता है लेकिन भाजपा सरकार आज हिन्दू मुस्लिम जाति की गंदी राजनीति कर देश का माहौल बिगाड़ रही है लेकिन हम कांग्रेसजन एकजुटता के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है।
होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,सुरेंद्र शुक्ला,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव,सुनील गुप्ता,सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








