पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी इकाई की मासिक बैठक संपन्न,पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हुई चर्चा,होली मिलन का भी हुआ आयोजन

कौशाम्बी: पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी इकाई की मासिक बैठक संपन्न,पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हुई चर्चा,होली मिलन का भी हुआ आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व सैनिक कल्याण समिति, जनपद-कौशाम्बी (P.S.K.S.K.) की मार्च 2026 माह की बैठक वशिष्ठ गेस्ट हाउस भरवारी में सम्पन्न हुई।इस माह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी शामिल हुए।

कार्यऋम में सर्वप्रथम संस्था के जिलाध्यक्ष पूर्व हवलदार दशरथ लाल करवरिया ने बैठक में पधारे मुख्य अतिथि एवं सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उसके बाद संस्थापक पूर्व सुबेदार मेजर शारदा प्रसाद वर्मा व जिला संगठन मंत्री पूर्व हवलदार सुनील कुमार मिश्रा ने पुष्प माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया,जिलाध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों के हितार्थ आवश्यक बातें बतायी तथा संस्थापक महोदय ने सभी के कल्याणार्थ तमाम जानकारियाँ दी।

मुख्य अतिथि अजय सोनी ने उदहिन बुजुर्ग स्थित वीरगति प्राप्त हवलदार अजीत कुमार शुक्ला के स्मारक में इन्टरलॉकिंग करवाने व स्मारक की छतरी बनवाने के लिए अपनी कटिबद्धता ज्ञापित की। इसके साथ ही नारा गाँव स्थित एक पूर्व सैनिक पाल के अनुरोध पर उनके वर्तमान निवास से गाँव की मुख्य सड़क तक रास्ता बनवाने की बात कही। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की व सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिसके लिए जिलाध्यक्ष ने सबकी ओर से मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी के साथ देर से ही सही सबने फिर से होली मिलन का आनन्द लिया तथा एक-दूसरे को अबीर लगाकर व बाद में गुलाब के फूलों की होली खेली। बाद में, जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर मुख्य अतिथि सहित सभी पूर्व सैनिकों ने स्वल्पाहार का आनन्द लिया तथा ग्रुप फोटो सेशन हुआ। उसके बाद भारत माता की जयकारे व सैनिक एकता के जयकारे के साथ बैठक का विसर्जन हुआ।

उक्त अवसर पर संस्थापक / संरक्षक सुबेदार मेजर शारदा प्रसाद वर्मा, उप-संस्थापक सुबेदार मेजर कृष्ण चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष हवलदार दशरथ लाल करवरिया, वरिष्ठ सलाहकार सुबेदार राजमन, जिला संगठन मंत्री हवलदार सुनील कुमार मिश्रा, सदस्य सुबेदार हरी प्रसाद पाण्डेय, सुबेदार मेजर कल्याण शंकर मिश्रा, नायक प्रेम नारायण मिश्रा, हवलदार एस०एन० त्रिपाठी, सुबेदार विजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा हवलदार राम बचन, JWO नागेन्द्र मिश्रा, सुबेदार प्रेम दत्त दुबे, कैप्टन कृष्ण दत्त, सुबेदार शिव शंकर यादव, हवलदार राम सिंह यादव, हवलदार आशीष केसरी, हवलदार अरविन्द कुमार दुबे, सुबेदार जय नारायण मिश्रा, दफादार शिवभवन मिश्र, सुबेदार चन्द्रभान मिश्रा, नायक रमेशमणि पाण्डेय, कैप्टन अनिल कुमार तिवारी, कैप्टन हरिश्चन्द्र सिंह, नायब सुबेदार सोहन लाल पाल, एन०सी० (ई०) राम भवन, सुबेदार मेजर एस० के० पाण्डेय, नायक नथन लाल, सुबेदार सन्तोष कुमार सिंह, कैप्टन कैलाश चन्द्र, हवलदार मानसिंह, नायक भोला नाथ पाल आदि उपस्थित रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor