कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं स्टालों का अवलोकन किया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चो का अन्नप्राशन भी कराया।
डीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर उदयन सभागार में आयोजित वृहद ऋण मेला कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियो-प्रभाकर सिंह, विनीत कुमार, सूरज कुमार, अनिल सिंह, राजकुमार, मो0 रफीक, अंकित कुमार यादव, रामसिंह, साहिल कुमार एवं सुभाष चन्द्र आदि को डमी चेक/स्वीकृत पत्र प्रदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रदेश सरकार ने इन नौ वर्षों में विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार समाज के सभी वर्गां के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं है। उन्होंने युवा उ़द्यमियों से कहा कि सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करें। सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।
सदस्य, उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वर्ष-2047 तक देश को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में देश की आधी आबादी भी अपना भरपूर योगदान कर रहीं है। सरकार द्वारा समाज के हर वर्गों के कल्याण एवं हर क्षेत्रों में विकास के अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि सरकार द्वारा संचालित ऋण योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को लाभान्वित किया जाय। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाय।
प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का उदयन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया तथा उपस्थित लागों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के उद्बोधन को सुना।








