कौशाम्बी के शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज़,शिया धर्म गुरु सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत और ईरान व फिलिस्तीन मे शहीद हुए बच्चो को किया याद

कौशाम्बी: कौशाम्बी के शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज़,शिया धर्म गुरु सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत और ईरान व फिलिस्तीन मे शहीद हुए बच्चो को किया याद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जहां नमाज़ियों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की, और शिया धर्म गुरु सैयद अली ख़ामेनेई साहब की शहादत और ईरान व फिलिस्तीन मे शहीद हुए बच्चो को याद किया। नमाज़ के बाद लोगों ने अमन-चैन और इंसानियत की सलामती की दुआ की।

जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज़ के दौरान नमाज़ियों ने अपनी बाजू में काली पट्टी बांध रखी थी। बताया जा रहा है कि यह काली पट्टी एक तरह का प्रतीकात्मक विरोध और दुख जताने के लिए बांधी गई थी। नमाज़ के बाद मौलाना ने अपने खुतबे में दुनिया में अमन और भाईचारे की अपील की।

उन्होंने कहा कि काली पट्टी बांधकर यह संदेश देना चाहते हैं कि दुनिया में हो रही ज्यादतियों और बेगुनाह लोगों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। साथ ही हम सभी से अमन और इंसाफ की दुआ भी कर रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor