सांसद की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की मार्गदर्शक समिति की बैठक सम्पन्न,योजना को लेकर हुई चर्चा

कौशाम्बी: सांसद की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की मार्गदर्शक समिति की बैठक सम्पन्न,योजना को लेकर हुई चर्चा,

यूपी के कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में विद्युत विभाग कि मार्गदर्शक समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे विद्युत विभाग द्वारा कराये गए कार्यों कि समीक्षा व आगामी योजना में कराये जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही साथ आगामी गर्मी में सूचरू विद्युत आपूर्ति के बारे में रणनीति पर बात हुई।

बैठक में सांसद पुष्पेंद्र सरोज,मंझनपुर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सोनकर, नगर पंचायत दारानगर अध्यक्ष रागनी केसरवानी, अझुवा नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पश्चिम शरीरा नगर पंचायत प्रतिनिधि, विद्युत विभाग कि तरफ से मुख्य अभियंता प्रयागराज अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता श्याम नारायण, अधिशासी अभियंता आर के कुशवाहा, राम हरी, समस्त उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor