कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत चौपाल लगाकर गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत चौपाल लगाकर गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर स्थित पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत चौपाल लगाई,कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर उपस्थित लोगों को बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना का नाम बदलकर उसे समाप्त करना चाहती है, मनरेगा योजना गरीब मजदूरों की जीविका है जिसे दमनकारी भाजपा सरकार समाप्त कर रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह सरकार अमीरों की सरकार बन कर रह गई है, गरीबों का अधिकार उनसे छीन रही है, जो जनता को कत्तई बर्दाश्त नहीं है और हम यह नहीं होने देंगे, उन्होंने कहा कि गरीबों की जीविका से खिलवाड़ हो रहा है, कांग्रेस जन उद्धार का कार्य करती थी लेकिन यह भाजपा सरकार केवल अमीरों को लाभ देने का कार्य कर रही है, भाजपा को न युवा से मतलब है और न ही किसान से,देश की जनता आज भाजपा राज की मंहगाई की प्रचंड मार झेल रही है,हम गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई इसी तरह सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और उन्हें उनका अधिकार दिलाएंगे।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,दीपक पाण्डेय,जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,शशि मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,रमेश यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,प्रभा देवी, मालती देवी,प्रेमा देवी,रमेश यादव,शोभा देवी, निर्मला देवी गिरजा देवी, तीजा देवी, मालती देवी राम सुरेश यादव, नोखे लाल यादव हेमंत रावत,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor