सार्फ लेजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किए गए नवनीत श्रीवास्तव,शहर की कई अन्य हस्तियों को भी मिला सम्मान

कौशाम्बी: सार्फ लेजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किए गए नवनीत श्रीवास्तव,शहर की कई अन्य हस्तियों को भी मिला सम्मान,

यूपी के प्रयागराज में सार्फ संस्था ने सिविल लाइंस स्थित होटल में अभिनय, लोक गायन, समाज सेवा, साहित्य समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रयागराज की हस्तियों को ‘सार्फ लेजेंडरी अवार्ड’ से सम्मानित कियाा।

अलग-अलग विधाओं से अभिलाष नारायण, फिल्मों में अभिनय करने वाले नवनीत श्रीवास्तव उदयचंद्र परदेसी, दलीप चौरसिया, राकेश वर्मा, डॉ. तौकीर जैदी, अतिया नूर, रमा मंत्रोस, एम. गुलरेज, मनोज गोस्वामी, भोला सिंह, , डिप्टी गौतम व निर्देशक राकेश वर्मा को सम्मानित किया गया। रवि इलाहाबादी को ‘प्रयाग गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।

संचालन संस्था के अध्यक्ष व फिल्म निर्देशक राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और कुमार नारायण मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor