कौशाम्बी: CHC कड़ा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन,पात्र महिलाओं को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड,
यूपी के कौशाम्बी जिले के CHC कड़ा में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को केंद्र के अधीक्षक डॉ मो.सऊद के निर्देशन में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल उपस्थित रहे।
जन आरोग्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कई पात्र महिलाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए और उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रदीप पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है।उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ सागर विश्वास, बीपीएम प्रदीप सिंह (डब्बू), चीफ फार्मासिस्ट शिवसिंह , एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।








