राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए जिले से तीन बाल वैज्ञानिक चयनित,मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में पंकज रहे अव्वल

कौशाम्बी: राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए जिले से तीन बाल वैज्ञानिक चयनित,मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में पंकज रहे अव्वल,

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन कर्नलगंज इंटर कॉलेज प्रयागराज में किया गया। जिसमें मंडल के प्रत्येक जनपद से 15 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार मंडल के प्रयागराज, प्रतापगढ़,फतेहपुर और कौशाम्बी जनपद के कुल 60 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किये।

मंडल स्तर से राज्य स्तर के लिए चयनित कुल 10 बाल वैज्ञानिकों में कौशाम्बी जनपद के तीन बाल वैज्ञानिको के मॉडल को चयनित किया गया।राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित सूची में प्रथम स्थान पंकज कुमार (धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवार),छठवां स्थान अनुराग (धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवार) तथा नवां स्थान निखिल कुमार (महंगाव इंटर कॉलेज महगांव) ने प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिक पंकज कुमार ने ड्रोन डिटेक्टर डिवाइस पर आधारित अपना मॉडल प्रस्तुत किया जिसके द्वारा यह कॉन्सेप्ट दिया गया कि 200 मीटर की रेंज में दुश्मनों या संदिग्ध ड्रोन को डिटेक्ट करके नष्ट किया जा सकता है।इसी प्रकार अनुराग ने ए0आई0 फाइटर कार पर आधारित अपना मॉडल प्रस्तुत किया। ये कार युद्ध या आपात स्थिति में बिना ड्राइवर के संचालित होगी एवं इसमें लगे कैमरे के द्वारा दुश्मनों की स्थिति और उनके रडार की जानकारी भी प्राप्त होगी।वही निखिल कुमार ने स्मार्ट डिवाइस फॉर डिसेबिलिटी पर्सन पर मॉडल प्रस्तुत किया है। सेंसर पर आधारित या डिवाइस आंख एवं कान से विकलांग व्यक्ति के लिए उपयोगी बताई गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद, वैज्ञानिक डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉक्टर एस0 के0 सिंह, प्रधानाचार्य धर्मा देवी इंटर कॉलेज राम किरण त्रिपाठी, मार्गदर्शक शिक्षक बलवंत कुमार ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor