सीडीओ ने की जिला उद्योग बन्धु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक,व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को दिए निर्देश

कौशाम्बी: सीडीओ ने की जिला उद्योग बन्धु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक,व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने सीएम उद्यमी युवा योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा के दौरान बैंकर्स को लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने तथा एम.ओ.यू. दाखिल निवेशकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 1727 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 1491 प्रकरण निस्तारित हो चुके है तथा 31 प्रकरण विभिन्न विभाग के स्तर पर लम्बित है, जिसमें-कृषि विभाग-15, श्रम विभाग 03, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-07, विद्युत विभाग-05 एवं बाट माप विभाग-01 है, जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को लम्बित प्रकरण समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगाए जाने के प्रकरण पर सचिव, मण्डी को आगामी बैठक तक कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पंचायत सराय अकिल के मुक्तिधाम में समर सेबल लगने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए व्यापारियों से श्रमिकों का पंजीयन कराने की अपील की।

बैठक में प्रवेश केसरवानी, जगदीश चन्द्र वैश्य, विपिन केसरवानी, प्रमेश गुप्ता, कृष्ण चन्द्र वैश्य, राजू केसरवानी, कुलदीप तिवारी, हर्ष एवं विमल गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor