केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अधिवेशन में 50 प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ: केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अधिवेशन में 50 प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थाओं को किया गया सम्मानित,

यूपी की राजधानी लखनऊ में सहकारिता भवन में केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्यता के साथ मनाया गया। इस अधिवेशन ने यह स्पष्ट किया कि केसरिया हिंदू वाहिनी सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और समाज सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाला सशक्त आंदोलन बन चुका है।

इस कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ल, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता पाठक, पूर्व डीजीपी सूर्य कुमार शुक्ल, आरती पांडेय विशिष्ट अतिथि रहे। लखनऊ की 50 समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान किया गया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की महानगर सह संयोजक डॉ. रूबी राज सिन्हा का यह योगदान बेहतर रहा। प्रभारी मिथिलेश सिंह, एनके सिंह ने संगठन कौशल का परिचय दिया।

केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा ने कहा, ‘हम सब एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, राष्ट्र जागरण, समाज सशक्तिकरण और सनातन गौरव का पुनरुत्थान। राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि प्राथमिकता में है।

इस दौरान कोर कमेटी अध्यक्ष अर्चना जैन,राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य मोर्चा उमेश तिवारी,राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा हीराबाई गणेश सिंह जी धानुक,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बालमुकुंद तिवारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता तिवारी,राष्ट्रीय सचिव अनिल चौधरी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना,प्रदेश प्रभारी मुख्य मोर्चा मिथिलेश सिंह,प्रदेश प्रभारी गौरक्षा कुलदीप बाजपेई,प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा आरती पांडे,प्रदेश प्रभारी कार्यवाहक महिला मोर्चा नेहा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा सिंह,प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा पवन रस्तोगी,एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रभारी रूबी राज सिन्हा,एनजीओ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी वर्मा,एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सरिता सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शालू सक्सेना, इसके अतिरिक्त दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor