कौशाम्बी: धर्म के रास्ते पर चलकर ही हम अधर्म पर प्राप्त कर सकते हैं विजय: गौरव पाण्डेय,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर ग्राम नौडिया में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम सिंह भदौरिया के आयोजन में चल रही श्री मद भागवत कथा में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय पहुंचे।इस दौरान गौरव पांडे ने कथावाचक श्री अतुल जी महाराज को माला पहना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है महाराज जी के मुखार बिंद से भगवत गीता सुनने का अवसर मिला,हम सभी को गीता के उपदेशों को मानना चाहिए और हमेशा ईश्वर से यह प्रार्थना चाहिए कि उनकी कृपा हो, हम अपने समाज के लिए कुछ न कुछ कर पाएं अध्यात्म जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ।हम सदैव जीवन में अपने धर्म के रास्ते पर चलकर अधर्म पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,शुभेंद्र यादव छोटू,बृजभान सिंह,गोलू जायसवाल मौजूद रहे








