कौशाम्बी: कौशाम्बी में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस,जिलाध्यक्ष बोले सेवा समर्पण और राष्ट्र प्रथम ही हमारी पहचान,यही हमारा संकल्प,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गए,जिला कार्यालय में पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी ध्वज फहरा कर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया व नवनियुक्त पार्टी जिला पदाधिकारियों एवं नामित सभासदो को स्मृति चित्र एवं अंगवस्त्र पहना कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम भाव के साथ सेवा सुशासन और जन कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव,मेरी प्रेरणा है। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है जो सेवा संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ भारत वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है। भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं संस्कार की है,विस्तार की नहीं विचार की है। अंत्योदय से राष्टोदय के संकल्प की सिद्धि की है।
उन्होंने कहा कि हम सबके प्रेरणा स्त्रोत अटल बिहारी वाजपेई जी के शब्द थे सरकारें आएंगी जाएंगी पार्टियां बनेंगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए,आज भी हृदय में वही ज्वाला प्रज्वलित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज अपने मूल संकल्पों को सिद्धि करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को आधार बनाकर सरकार ने सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने पार्टी स्थापना दिवस की करोड़ों देवतुल्य कार्यकताओं को शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में संस्थापक जिलाध्यक्ष उदयन सिंह ने संबोधित किया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर अब तक पार्टी ने राष्ट्रवादी विचारधारा,संगठन और सेवा के आधार पर निरंतर विस्तार किया है। राष्ट्रवाद,सुशासन और जनसेवा के सिद्धांतों से प्रेरित होकर करोड़ों लोग भाजपा से जुड़े हैं। यही कारण है कि एक छोटे संगठन के रूप में शुरू हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित होकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा,पुष्पा देवी, प्रेम चौधरी सभी ने पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,कमलेश निषाद,भोलेशंकर कुशवाहा,भूपेंद्र पटेल,नितिन पासी,विनीता गुप्ता,संजय जायसवाल,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,ज्योति केसरवानी सहित सभी जिला पदाधिकारी,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा सहित मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








