डीएम ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,किसानों की आमदनी में और वृद्धि के लिए FPO को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,किसानों की आमदनी में और वृद्धि के लिए FPO को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सम्बन्धित किसान के खेत की उर्वरता में क्या सुधार हुआ एवं उत्पादकता में वृद्धि आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ए-आर-कोआपरेटिव को आगामी दिनों में मांग को दृष्टिगत रखकर जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने परम्परागत् कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं पी.एम.के.एस.वाई. की समीक्षा के दौरान सीडीओ से कहा कि कराए गए पक्के कार्यों का सत्यापन खण्ड विकास अधिकारी से करा लिया जाय। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 स्वयं सहायता समूह को चिन्हित कर खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी यूनिट स्थापित कराएं जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए, इस सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, व एल.डी.एम. की टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि गेहूं खरीद के सम्बन्ध मे सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित कर लिया जाय।

डीएम ने उप कृषि निदेशक से कैम्प के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की प्रतिदिन की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आगामी 10 दिन में फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराई जाए। उन्होंने एफ.पी.ओ. से उनके कार्यों की फीडबैक प्राप्त करते हुए उप कृषि निदेशक से कहा कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर एफ.पी.ओ को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि किसानों की आमदनी में और वृद्धि हो सके। उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उप कृषि निदेशक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor