मौके पर समाधान,जनता को राहत अभियान के तहत डीएम ने परसरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

कौशाम्बी: मौके पर समाधान,जनता को राहत अभियान के तहत डीएम ने परसरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ अमित पाल ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि “मौके पर समाधान, जनता को राहत” अभियान के तहत गांव में कैम्प लगाकर भूमि विवादों का निस्तारण गाँव स्तर पर ही किया जाए।

प्रत्येक तहसील में अधिक विवाद वाले 10-10 गाँव चिन्हित कर कैम्प लगाए जाएं, जहाँ राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम त्वरित समाधान करेगी,अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर समाधान करने तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को तहसील मंझनपुर की ग्राम ऊनो, तहसील सिराथू की ग्राम अफजलपुरवारी एवं तहसील चायल की ग्राम परसरा में कैंप लगाकर भूमि विवादों का निस्तारण किया गया।

डीएम डॉ अमित पाल ने चायल तहसील के परसरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को पुलिस फिर के साथ टीम बनाकर समस्याओं के निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है, उन्होंने बताया कि शासन एक निर्देशानुसार प्रत्येक तहसील के दस गांव की तीन तीन प्रमुख जमीनी विवाद की समस्याओं को चौपाल के माध्यम से निस्तारित किए जाने है,जिसके क्रम में आज परसरा में चौपाल लगाई गई है,जिसमे कुल 6 समस्याएं आई है,जिन्हें सम्बंधित को टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor