सिराथू के अफजलपुरवारी गांव में चौपाल का आयोजन कर जमीनी विवादों का किया गया समाधान

कौशाम्बी: सिराथू के अफजलपुरवारी गांव में चौपाल का आयोजन कर जमीनी विवादों का किया गया समाधान,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में एसडीएम सिराथू व सीओ मंझनपुर द्वारा थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अफजलपुर वारी में चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा विशेष रूप से जमीनी विवादों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कुछ विवादों का समाधान कराया गया एवं शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

इस दौरान नायब तहसीलदार सिराथू एवं थाना प्रभारी मोहब्बतपुर पइंसा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor