डीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं,विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं,विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को  “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-गौसपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं।

डीएम द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को परिषदीय विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों, साफ-सफाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं निपुण तालिका अपडेट आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय, ताकि वे अपने उद्यम को और बढ़ा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।

ग्राम चौपाल में अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में जलापूर्ति की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि छूटे हुए घरों को भी कनेक्शन दे दिया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम में 55 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन एवं 64 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम में 22 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 परिवारों का सर्वे किया गया है,

ग्राम चौपाल में सीएमओ डॉ0 संजय कुमार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor