महात्मा ज्योतिबा फुले ने मानवता,समानता और तर्कसंगत सोच को दिया बढ़ावा: अभिषेक मनु सिंघवी 

उत्तर प्रदेश: महात्मा ज्योतिबा फुले ने मानवता,समानता और तर्कसंगत सोच को दिया बढ़ावा: अभिषेक मनु सिंघवी,

यूपी की राजधानी लखनऊ के गांधी सभागार में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद,वरिष्ठ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय,सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना,राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,धीरज गुर्जर,सोसल मीडिया की प्रदेश शालिनी सिंह, आसिफ रिजवी रिंकू,मनीष हिंदवी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तत्पश्चात जिलाध्यक्ष कांग्रेस कौशाम्बी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

इस दौरान उन्होंने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक और क्रांतिकारी लेखक थे, जिन्होंने जाति-आधारित भेदभाव,अशिक्षा और महिला असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनके विचारों का मूल आधार समानता, शिक्षा और मानवतावाद था।

इस कार्यक्रम में जनपद कौशाम्बी से शामिल होने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ नीरज त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,विधि विभाग के अध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी,देवेश श्रीवास्तव, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,शुभेंद्र यादव छोटू,गोलू जायसवाल,जीतू मिश्रा की उपस्थिति रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor