कौशाम्बी,
पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों को डीएम ने निस्तारित करने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी में क्लेल्ट्रेट सभागार में डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदन लम्बित पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पीओ डूंडा एवं सभी ईओ को लम्बित ऋण आवेदनों को निस्तारित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंको से कहा कि सभी आवेदनों को आगामी 02 दिन के अन्दर निस्तारित कर दिया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी आवेदन लम्बित न होने पाये एवं पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया जाय।
जनपद में पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत अब तक कुल-3333 ऋण आवेदकों को लाभान्वित किया जा चुका है।









