स्वास्थ्य मेले में मिशन शक्ति अभियान “4.0” की महिलाओं को दी गयी जानकारी

कौशाम्बी,

स्वास्थ्य मेले में मिशन शक्ति अभियान “4.0” की महिलाओं को दी गयी जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सरसवां ब्लाक में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान “4.0” की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य मेला सरसवां में मिशन शक्ति अभियान “4.0” का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख सरसवां ने फीता काटकर किया और विभिन्न विभागों का अवलोकन भी किया। इस दौरान स्वालंबन कैम्प में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गयी । मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के0 सी0 रॉय, व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक अधिकारी अंजू द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुख , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अन्य उपस्थित अधिकारीगणों व जनता को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की गरिमा, सम्मान के साथ ही महिलाओं के हित के लिए सरकार द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न विभागों द्वारा अन्य योजनाएं महिलाओं के लिए संचालित हैं।महिला कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से मृतक माता -पिता के बच्चें को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत भरण पोषण, शिक्षा आदि के लिए 4000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत कोविड के दौरान सामान्य रूप से हुई मौत में भी अनाथ हुए बच्चों को 2500 रूपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं | साथ ही बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का और निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत महिलाओं को 1000 ऱु0 पेंशन दी जा रही है |

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor