कौशाम्बी,
श्रीलंका से शादी के लिए बीस दिन का टूरिस्ट बीजा लेकर कौशाम्बी आई मधुशा ने बलराम के साथ रचाई शादी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सिराथू के कैमा गांव के बलराम की शादी शनिवार को श्रीलंका की मधुशा से संपन्न हुई। मधुशा इस शादी के लिए बीस दिन का टूरिस्ट बीजा लेकर कौशाम्बी आई हुई है। शनिवार की रात पूरे विधि-विधान से दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की। मधुशा से बलराम की मुलाकात साउथ अफ्रीका के जार्डन में हुई थी। सऊदी के रास्ते बलराम साउथ अफ्रीका नौकरी करने के लिए पहुंचा था। मधुशा वहां कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के लिए आई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे। इनकी दोस्ती रिश्ते में तब बदली जबकि श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच तमाम उथल-पुथल चल रही है।बलराम और मधुशा ने कौशाम्बी आकर अपनी शादी की है।शादी में शामिल लोगो ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया है।








