कौशाम्बी,
पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण की कार्यशाला हुई आयोजित,पशुओं के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पशु चिकित्सालय सिराथू में बुक इंडिया द्वारा पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित किया गया, कार्यशाला की शुरुआत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बुक इंडिया के डॉक्टर अजय वर्मा द्वारा बुक इंडिया संस्था का परिचय देते हुए प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में 80 प्रजाति की बीमारी सीरम कलेक्शन लेने के तौर तरीका बताया गया, अश्व के उपचार में प्रयोग किया जाने वाली दवाई एवं डोज रेट और प्रजाति पशु के हैंडलिंग तथा सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में फील्ड असिस्टेंट अनुराग द्वारा अश्व प्रजाति के पशु के टिटनेस टीकाकरण की आवश्यकता को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।