यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या 15 जून को करेंगी महिला जनसुनवाई

कौशाम्बी,

यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या 15 जून को करेंगी महिला जनसुनवाई,

उ0प्र0,राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जनपद कौशाम्बी मेें  राज्य महिला आयोग की सदस्या  ऊषारानी 15 जून को मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से विषयक जागरूकता चौपाल तथा महिला जनसुनवाई करेंगी। महिला जनसुनवाई लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस मंझनपुर में की जायेगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम ने दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor