कौशाम्बी,
कौशाम्बी जनपद न्यायालय में 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,सुलह समझौते के आधार पर होगा मामलो का निस्तारण,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, बैंक वसूली, विद्युत के मामले, श्रम सम्बन्धी, लेवर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी, चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा ।








