भाजपाइयों ने विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर निकाली मौन यात्रा

कौशाम्बी,

भाजपाइयों ने विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर निकाली मौन यात्रा,

यूपी के कौशांबी जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपाइयों ने विभाजन विभीषका स्मृति दिवस के रूप में यात्रा निकाली। राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में यह मौन यात्रा मंझनपुर मुख्यालय के सड़को पर हाथो में तख्तियां व तिरंगा लेकर निकाली गई, मौन यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तामाम भाजपाई व डीएम सुजीत कुमार शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे।सांसद विनोद सोनकर ने बताया की देश की आज़ादी के 75 वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में 14 अगस्त का दिन काले अध्याय के रूप में दर्ज है। विभाजन दिवस की स्मृति को मौन जुलूस के जरिये मुख्यालय की सडको पर रैली निकाली गई। जुलूस मौन थे लेकिन नेताओ और अफसरों के हाथ में तख्तियों पर लिखी लाइने उस समय की देश काल परिस्थिति का दर्द तरो-ताज़ा कर रहे थे। 14 को विभाजन त्रासदी में लाखो लोग हिंसा का शिकार हुए, देश के बटवारे में 1 करोड़ 30 लाख लोग बेघर हुए, नफरत और हिंसा ने तब मचा दी थी तबाही जैसे स्लोगन लिखी लोगो के बीच बटवारे का दर्द याद करा रही थी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor