पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर भाजपाइयों ने मनाई पुण्यतिथि

कौशाम्बी,

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर भाजपाइयों ने मनाई पुण्यतिथि,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई,भाजपा जिलाध्यक्ष ,पूर्व विधायक और अन्य भाजपा नेताओं ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो को याद किया।इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति में उनकी शख्सियत का यह सबसे मजबूत पहलू थी कि सत्ता दल और विपक्ष में रहते हुए उनकी प्रासंगिकता बनी रहे, यहां तक कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने देश की विदेश नीति जैसे मजबूत जैसे मजबूत विभाग की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा की सोच को लेकर देश को मजबूत करने के लिए के लिए वह निकले थे। अपने मजबूत इरादे और इच्छा शक्ति के बदौलत जनसंघ से अपनी यात्रा शुरू करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में मजबूत करने का काम किया। आज पूरे विश्व की सबसे बड़े कार्यकर्ताओ वाले दल के रूप में यदि भाजपा ने अपने कोई स्थापित किया है,स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई का सबसे बड़ा स्थान है। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, धर्मराज मौर्य, आशीष केसरवानी, संजय जयसवाल, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, जय प्रकाश विश्वकर्मा, राघवेंद्र सिंह, कमलेश निषाद, ओम नारायण शुक्ला, लव-कुश मौर्य, पुष्पराज पटेल, रामराज मौर्य, वेद प्रकाश पाण्डेय, ज्ञान सिंह, दिलीप तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, बजरंगी जी सही सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor