कौशाम्बी,
सिराथू में गणपति पंडाल में आयोजित हुआ भव्य जागरण का कार्यक्रम,सांस्कृतिक कलाकारों ने की अपनी कला की प्रस्तुति,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू कस्बे में आयोजित गणपति पूजा के भव्य पंडाल में जयश्रीराम युवा समिति के तत्वावधान में प्रयागराज के विख्यात जागरण गणेश श्रीवास्तव जागरण पार्टी द्वारा भव्य जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इन दिनों पूरे देश में गणपति की धूम चल रही है। विभिन्न पूजा पंडालों में भक्त गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह शाम पूजा करते देखें जा रहे है। पूजा पाठ के इसी क्रम में कौशांबी जनपद के प्रख्यात सिराथू बाजार में आयोजित श्रीगणपति पूजा पंडाल में रविवार को हजारों भक्तों ने भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आरती पूजन के बाद भव्य जागरण का कार्यक्रम भक्तों ने झांकियों के माध्यम से गणेश भगवान को मनाया, नगर की पुरुष व महिलाओं ने पूजा पंडाल में जागरण कर भगवान गणेश की भक्ति में लीन दिखे।
आयोजकों के अनुसार बीते वर्ष कोविड होने की वजह से यह पंडाल नही सजाया गया था। इस वर्ष बड़े ही धूम धाम से भक्तों ने बड़े ही श्रृद्धा के साथ गणेश पंडाल को सजाया है। कार्यक्रम के संरक्षक व व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र केशरवानी पवन जी,जय श्री राम युवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश साहू महामंत्री दिव्यांशु, शिव, मयंक केशवानी,सचिन आदि तमाम भक्त मौजूद रहे।









