कौशाम्बी,
भरवारी बड़ी कुटी मंदिर में आयोजित हुआ कन्या भोज एवम विशाल भंडारा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित गौरा बड़ी कुटी मंदिर में सोमवार को कन्या भोज एवम विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा भरवारी नगर पालिका परिषद के कांवरियों की ओर से बाबा भोले नाथ के दर्शन कर लौटने के उपरांत कराया जाता है।जिसमे हजारों की संख्या में कस्बा एवम ग्रामीण भक्तो ने भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया।
नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रतिवर्ष बोल बम कांवरिया संघ ने कन्या भोज एवम विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।भंडारा के पूर्व दर्जनों लोगो भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया एवम कन्या पूजन किया।कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया,जिसमे आप पास के हजारों भक्तो ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद गृहण किया।









