कौशाम्बी,
महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान वृद्धाश्रम में करेगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,09 से 16 सितंबर तक होगा आयोजन,
यूपी कौशाम्बी जिले के ओसा स्थित वृद्धाश्रम में महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहा है,यह आयोजन 09 सितंबर से 16 सितंबर तक किया जाएगा।संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजना मिश्रा ने बताया की वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय के सहयोग से 09 सितंबर को सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी,यह कलश यात्रा ओसा चौराहे में भ्रमण करेगी,उसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर समाप्त होगी।कलश यात्रा के बाद 10सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
श्रीमद्भागवत कथा वाचक वासुदेव प्रसन्नाचार्य की महाराज कथा का वाचन करेंगे।संता की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने संस्था से जुड़ी हुई समस्त बहनो को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवम उनके आस-पास यदि कोई वृद्धजन ऐसा है जो किसी कारणवश भागवत नहीं सुन पाता अपने घर में तो आप लोग उन वृद्ध जन को आश्रम तक लेकर आने की अपील की है।