भरवारी के दुर्गा पूजा पंडाल में बह रही भक्ति की बयार,मानस प्रवचन से भक्तो को मिल रहा भक्ति का ज्ञान

कौशाम्बी,

भरवारी के दुर्गा पूजा पंडाल में बह रही भक्ति की बयार,मानस प्रवचन से भक्तो को मिल रहा भक्ति का ज्ञान,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर चौबीस एन डी कॉलोनी में नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा पूजा पंडाल में एन डी कॉलोनी जन उत्थान समिति द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। कॉलोनी वासी सायं आठ बजे महा आरती करते है। आरती के पश्चात संगीत मय राम कथा होती है।

काशी से पधारी साध्वी चंद्रा मिश्रा मानस मंदाकिनी द्वारा राम कथा सुनाई जाती है। गत दिवस सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए राम जन्म का प्रसंग सुनाया गया। साध्वी जी द्वारा अपने प्रवचन में महिलाओं को आदर्श पत्नी बनकर परिवार की सेवा और सुरक्षा, बालिकाओं को उच्च शिक्षित और स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया।

पूजा समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट ने बताया की विगत दस वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथा के पश्चात आए हुए भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में संजय तिवारी, हरी प्रसाद पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी ,जनसेवक विष्णु प्रकाश मिश्रा, अश्वनी पांडेय, दीपक पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor