कौशाम्बी,
डीएम ने पैदल चाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा खेलों इण्डिया के तहत चयनित खिलाडियों को किट किया वितरित,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने स्पोटर्स स्टेडियम, टेवा में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जयन्ती के अवसर पर आयोजित पैदल चाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया।

डीएम ने पैदल चाल प्रतियोगिता बालक वर्ग में 06 प्रतिभागियों तथा बालिका वर्ग में 06 प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने खेलों इण्डिया के तहत चयनित 30 खिलाडियों को किट भी वितरित किया। इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी मो0 रूस्तम खॉ उपस्थित रहें।








