शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति परेड आयोजित

कौशाम्बी,

शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति परेड आयोजित,

कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जनों की याद में 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन कौशाम्बी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति परेड आयोजित कर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। परेड में विशेष ड्यूटी के अलावा समस्त अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिसमें एसपी हेमराज मीणा  द्वारा राज्यपाल, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस के शहीद जवानों के याद/सम्मान में दिए गए संदेशों को पढ़कर परेड में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को सुनाया गया तथा स्मृति दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

एसपी, एएसपी,समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा शहीद स्मारक पर रीट अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। परेड में शामिल समस्त अधिकारी कर्मचारीयो ने माला व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी ,उसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदों को गार्द द्वारा शोक सलामी दी गयी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor