4,5 और 6 नवम्बर को आयोजित होगा मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम,कई मंत्री होंगे शामिल

कौशाम्बी,

4,5 और 6 नवम्बर को आयोजित होगा मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम,कई मंत्री होंगे शामिल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के देवरा गांव में 4,5 और 6 नवम्बर को मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमे यूपी सहित अन्य प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे,जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा कई गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिसमें देश व कई प्रदेशों के वीवीआईपी शामिल होगे। मेहमानों के आगमन को लेकर ट्रस्ट ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

पंडित दीनदयाल धाम के निवर्तमान डायरेक्टर व ट्रस्ट के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की विगत वर्षाे की भॉति इस वर्ष भी मूरतगंज ब्लाक के नरवर पट्टी का मजरा देवरा गांव में मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के द्वारा ग्राम गौरव उत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि समाज को जागरूक करने, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबन्धित विभिन्न जानकारियां समाज को प्रदान करने के उद्देश्य से चार वर्ष पूर्व ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। ट्रस्ट द्वारा निरन्तर समाज सेवा का कार्य बाखूबी निर्वहन किया जा रहा है। इस बार ट्रस्ट अपना चौथा स्थापना दिवस भी पूर्व की भॉति ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मनाएगा।

उन्होने बताया कि आगामी 4 नवम्बर को स्वास्थ्य शिविर जिसमें एलोपैथी, योगा, फिजियोथेरेपी, होम्योपैथी व आयुर्वेद के स्टाल लगाए जाएगे। इसके साथ ही निःशुल्क नेत्र जॉच, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, मेंहदी, सिलाई, लोकगीत व बिरहा का आयोजन किया जाएगा। 5 नवम्बर को पशु स्वास्थ्य शिविर, स्वस्थ्य देशी गाय प्रतियोगिता, गाय पर निबन्ध, प्रश्नमंच व राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं 6 नवम्बर को विभिन्न बिषयों पर सेमीनार और प्रतिभा सम्मान तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, संसदीय कार्य एवं आवास विकास राज्य मंत्री यशवंत सैनी, मुख्य सूचना आयुक्त उ.प्र. किरनबाला चौधरी, अपर कमिश्नर दिव्यांगजन एवं न्यायालय उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र कुमार सोनकर, डीजी पुलिस उ.प्र. विजय कुमार मौर्य, अखिल भारतीय संगठन मंत्री लोक भारतीय बृजेन्द्र पाल सिंह, मेवालाल अध्यक्ष मुस्कान ज्योति, वरिष्ठ सलाहकार कृषि नीती आयोग भारत सरकार नीलमपटेल ने शामिल होने के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। शेष अन्य अतिथियों/वीवीआईपी के अभी आने की संभावना है। ट्रस्ट के महामंत्री रामेन्द्र मौर्य ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई है। मेहमानों के ठहराव के लिए उचित प्रबन्ध किए जा रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor