डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पर्व की सभी देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ,

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पर्व की सभी देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पूजा के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में यश व कीर्ति लाये , समृद्धि व खुशहाली लाये।

उन्होने कहा है कि यह पावन पर्व पूर्वोत्तर भारत व प्रदेश से प्रारंभ होकर आज पूरे देश एवम् प्रदेश के साथ हमारे प्रवासी भारतीयों द्वारा भी विदेशों में पूरी श्रद्धा, व भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। श्री मौर्य ने अपील की है कि हम सब लोग गौरवशाली व महान, संस्कृति व सभ्यता के उत्तराधिकारी हैं और अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओ वह सभ्यता के अनुरूप इस पर्व को भी मनायें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor