कौशाम्बी,
एसपी ने किया कादीपुर पुलिस चौकी का किया भूमि पूजन एवम शिलान्यास,मेडिकल कालेज सहित क्षेत्र की सुरक्षा की पुलिस चौकी पर रहेगी जिम्मेदारी,
यूपी के कौशाम्बी एसपी हेमराज मीणा ने सोमवार को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन एवम शिलान्यास किया।इस पुलिस चौकी पर मेडिकल कालेज एवम क्षेत्र की जिम्मेदारी रहेंगी।भूमि पूजन के दौरान मंझनपुर सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ,कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह, कादीपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र वर्मा सहित तमाम क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद रहे।








