कौशाम्बी,
डीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित,कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ ,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता” शपथ दिलायी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ0 विश्राम सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने विकास भवन एवं सभी उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता” शपथ भी दिलायी।








