कौशाम्बी,
भरवारी धान क्रय केन्द्रों पर शुरू हुई धान की खरीद,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद 01 नवंबर से शुरू हो गयी है। कौशाम्बी जनपद में बनाये गये धान क्रय केन्द्रों पर आज से बोर्ड लगाकर पूरी तैयारी के साथ धान क्रय केन्द्र खोले गये। भरवारी मंडी सीमित के विपणन निरीक्षक आनंद उपाध्याय ने बताया कि भरवारी में दो धान क्रय केन्द्र खोले गये है। यह खरीद 1 नवम्बर से 28 फरवरी तक चलेगी। सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही धान की खरीद होगी। धान बेचने वाले किसानों को पहले आन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। फिर धान क्रय केन्द्र से प्राप्त टोकन के अनुसार उनके धान की खरीद की जायेगी ।
इसके अलावा धान क्रय केन्द्रों पर धान की गुणवत्ता मापने के लिए मास्चर्य मशीन लगाई गयी है। भरवारी के दो धन क्रय केन्द्रों में इस बार 20 हजार कुतंलधान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। मंगलवार को पहला दिन होने के नाते लगभग आधा दर्जन किसानों ने धान क्रय केन्द्र पहुंचकर धान को बेचने की प्रक्रिया समझी।