भरवारी कस्बे में भव्यता के साथ निकला नया बाजार का रामदल,हनुमान जी की एवम बच्चो द्वारा निकाली गई सादी चौकिया रही आकर्षक

कौशाम्बी,

भरवारी कस्बे में भव्यता के साथ निकला नया बाजार का रामदल,हनुमान जी की एवम बच्चो द्वारा निकाली गई सादी चौकिया रही आकर्षक,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के नया बाजार में गुरूवार की रात गाजे-बाजे के साथ भव्य राम दल निकाला गया। राम दल के साथ भगवान राम लक्षण का रथ सिंघिया स्थित मेला मैदान पहुंचा, जहां राम और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ और अंत में अहंकारी रावण का वध किया गया।रावण वध का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

भरवारी कस्बे में सैकड़ो साल पुरानी हनुमान झांकी और छोटे छोटे बच्चो द्वारा निकाली गई सादी चौकिया मेले में आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

रावण वध के दौरान आतिशबाजियो से मेला मैदान रोशनी से प्रकाशमान हो गया और चारो तरफ जय श्री राम के नारे लगने लगे जिससे भरवारी कस्बा भक्तिमय हो गया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने कलात्मक चौकियां निकाली। दूधिया रोशनी से भरवारी गुलजार रहा। इस दौरान सुरक्षा के लिए पूरे मेले में कोखराज थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में भरवारी चौकी प्रभारी शिवाकांत चौरसिया पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

राम दल में मुख्य रूप से मेला कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र केशरवानी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, कमेटी के महामंत्री वेद प्रकाश केसरवानी उर्फ डैनी,अभिजीत केसरवानी, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद काले,शैलेन्द्र केशरवानी उर्फ पन्नू, तुषार केसरवानी,एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, गुलाम हुसैन,जगदीश शिवहरे, शेखर रस्तोगी, वीरेन्द्र केसरवानी उर्फ कोको,बालकृष्ण केसरवानी, नितुल चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor