मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के बैनर तले तीन दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव का आयोजन,पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ने किया शुभारंभ

कौशाम्बी,

मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के बैनर तले तीन दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव का आयोजन,पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ने किया शुभारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मूरतगंज के नरवर पट्टी का मजरा देवरा गांव में मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के बैनर तले तीन दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताए कराई गई। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सूचना आयुक्त, पूर्व विधायिका एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा झारखण्ड गंगोत्री कुज्जूर ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. दीनदयाल धाम के निवर्तमान डायरेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेत्री प्रतिभा कुशवाहा ने किया।

शुक्रवार को मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के बैनर तले तीन दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें रंगोली, मेंहदी, सिलाई, कबड्डी व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानो के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिसमें होम्योपैथी, एलोपैथी, निःशुल्क नेत्र शिविर, कृषि विभाग, नमामी गंगे कार्यक्रम, महिला उत्थान सेवा समिति, बाल विकास परियोजना सहित दर्जनों स्टाल शामिल थे। जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया।

ट्रस्ट के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ट्रस्ट अपना स्थापना दिवस विगत कई वर्षो से ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मना रहा है। जिसमें जनपद सहित विभिन्न जनपद व प्रान्त के लोग शामिल होते है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor