21वीं सदी-पुलिस एवं मानवाधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ,विजेता सिपाही को एएसपी ने किया सम्मानित

कौशाम्बी,

21वीं सदी-पुलिस एवं मानवाधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ,विजेता सिपाही को एएसपी ने किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में 21वीं सदी-पुलिस एवं मानवाधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा प्रथम एवं सिपाही संजय कुमार दुबे द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी समर बहादुर सिंह ने की। एएसपी ने विजेेताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor