विश्व मत्स्यकीय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल,मत्स्य विकास मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश,

विश्व मत्स्यकीय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल,मत्स्य विकास मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

“विश्व मत्स्यकीय दिवस 2022” के अवसर पर मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मत्स्यकीय अनुवांशिक अनुंसधान ब्यूरो, तेलीबाग लखनऊ में कल 11:00 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय कुमार निषाद उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में प्रदेश में मत्स्यकीय के विकास हेतु भविष्य की रणनीति, मत्स्य अंगुलिका वितरण तथा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में वीरू साहनी सभापति उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम लि0 लखनऊ, अध्यक्ष उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम लि0 रमाकान्त निषाद, अपर मुख्य सचिव, मत्स्य विकास विभाग, डा0 रजनीश दुबे तथा एन.बी.एफ.जी.आर के वैज्ञानिक भी सम्मिलित होंगे। कार्यशाला के तकनीकि सत्र में कायों प्रिसरव्ड मिल्ट आधारित प्रजनन तथा इसके लाभ, मत्स्यकीय में नस्ल सुधार का महत्व तथा नई प्रजातियां, मत्स्य रोग एवं उनका निदान, मत्स्य पालकों को मत्स्यकीय सम्बन्धी आवश्यक जानकारी एवं निजी तालाबों में मत्स्य पालन एवं विपणन सम्बन्धी मुद्दे एवं चुनौतियां आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor