नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजा पण्डाल,श्रद्धालुओ ने धमू-धाम के साथ मनाया श्री कृष्णा का जन्मोत्सव

कौशाम्बी,

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजा पण्डाल,श्रद्धालुओ ने धमू-धाम के साथ मनाया श्री कृष्णा का जन्मोत्सव

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय में चौधरी बैजनाथ नगर में एक निजी गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धमूधाम के साथ मनाया गया, इस दौरान श्रदालुओं डीजे के धून में झूमे-नाचने लगे, जन्मोत्सव के बाद कथा श्रवण कराया।
बता दे कि मुख्यालय में बुधवार को मद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल ’’नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान डीजे के धून में लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए लड्डूओं प्रसाद से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. अखिलेश जी महराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। यजमान विट्टन देवी एवं शारदा प्रसाद गुप्ता भुर्जी कथा वर्णन के बाद आरती पूजन किया। कथा के दौरान ज्ञानचन्द्र गुप्ता भुर्जी, रोहित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, आशीष केसरवानी, देवेश श्रीवास्तव, अमरेश कल्लू पण्डा, राज केसरवानी, प्रेम चंद्र चौधरी, फालगो प्रसाद, पुनीत, सोनी केसरवानी, सुनीता कुमारी संगीता, परो, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor