कौशाम्बी,
भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष सीट अनारक्षित होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर,एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दी बधाई,
यूपी नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी की सीट अनारक्षित घोषित किए जाने से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवम व्यापारी राजेंद्र केसरवानी के प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालो की भीड़ लग गई।

कस्बे के लोगो एवम व्यापारियों ने राजेंद्र केसरवानी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान शिव कुमार केसरवानी, मक्खन लाल,धीरज, धामा प्रसाद,शिवम कनौजिया,संदीप कुमार,सावन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








