कौशाम्बी पहुंची कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा,यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की लोगो से कांग्रेस का साथ देने की अपील

कौशाम्बी,

कौशाम्बी पहुंची कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा,यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की लोगो से कांग्रेस का साथ देने की अपील,

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जा रही है,कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय के नेतृत्व में सोमवार को कौशाम्बी पहुंची,यह यात्रा रोही बाईपास से होकर भरवारी कस्बे में पहुंची और मंझनपुर में जाकर समाप्त हुई।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने कस्बे के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है,इस यात्रा का उद्देश्य पूरे देश को एक साथ जोड़ना है,उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी जीएसटी की छापेमारी से परेशान है,उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि यह गब्बर सिंह टैक्स है जिससे डरकर लोग दुकानें बंद कर भाग जा रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में इस टैक्स को एक देश एक टैक्स किया जायेगा।उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ रही है किसानो के साथ रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor