कौशाम्बी
डीएम ने जैविक उत्पादों के स्टॉल का किया अवलोकन,

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कौशांबी जिले में हो रही जैविक खेती का डीएम सुजीत कुमार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में लगाये गए जैविक उत्पादों के स्टॉल का शुभारंभ एवम अवलोकन किया। डीएम ने जैविक उत्पादों की प्रशंसा भी की। डीएम ने सीडीओ, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ने इस योजना को सफल बनाने के लिए संस्था को जरूरी सुझाव भी दिए। इस मौके पर जिले में जैविक खेती करवा रही संस्था के जिला प्रभारी और तीनों ब्लाकों में कार्यरत एलआरपी मौजूद रहे।








