कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी और पत्रकारों के बीच सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट कल, प्रशासक ने किया स्टेडियम का निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम/ पार्क में नववर्ष के आगमन पर सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है,नए वर्ष के पहले दिन रविवार को यह टूर्नामेंट नगर पालिका प्रशासन,ठेकेदार और पत्रकारों के बीच खेला जाएगा।क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के पूर्व नगर पालिका प्रशासक/एसडीएम दीपेंद्र यादव ने नवनिर्मित स्टेडियम/पार्क का निरीक्षण किया।
नगर पालिका प्रशासक दीपेंद्र यादव ने निरीक्षण के दौरान मैदान के चारो तरफ बन रही बाउंड्री सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि मैदान के चारो तरफ साज सज्जा करा दिया जाए जिससे टूर्नामेंट खेलने और देखने आने वाले दर्शकों को असुविधा न हो।
इस दौरान नगर पालिका परिषद लिपिक बबलू गौतम,डीपीएम सहित तमाम ठेकेदार और पत्रकार मौजूद रहे।








